छिंदवाड़ा l भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान ने हलचल मचा दी । मामला सोशल मीडिया पर वायरल होते ही समाज में नाराजगी देखने को मिली, जिसके बाद भाजपा जिला अध्यक्ष ने वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली।उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर चल रहा वीडियो सत्य है। पाल समाज के कार्यक्रम में मैं सभी समाजों की एकजुटता और संगठन को लेकर बात कर रहा था। भाषण के दौरान यदि मेरे किसी शब्द या कथन से ब्राह्मण समाज या किसी व्यक्ति की भावना आहत हुई है, तो मैं उनसे क्षमा चाहता हूं। मेरा उद्देश्य किसी समाज को ठेस पहुंचाना नहीं था।उन्होंने आगे कहा कि वे किसी भी समाज के बीच भेदभाव में विश्वास नहीं रखते और भाजपा भी सामाजिक समरसता की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है।दरअसल रविवार को पाल समाज द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन में भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए शेषराव यादव ने पिछड़ा वर्ग की राजनीतिक भागीदारी पर बात की और ब्राह्मण समाज को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया l