बाल-बाल बचे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री
महाराष्ट्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल शनिवार को पुणे में एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए, हुआ यूं कि जब उनका हेलीकॉप्टर निर्धारित हेलीपैड के बजाय गलती से एक वाहन पार्किंग में उतर गया। भुजबल पुणे जिले के परंदर तालुका के खानवाड़ी गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे, तभी यह घटना घटी। इस घटना में मंत्री और हेलीकॉप्टर पायलट दोनों को कोई चोट नहीं आई। हालांकि, पहुंचने पर पायलट ने पार्किंग क्षेत्र में एक खाली जगह देखी और उसे निर्धारित लैंडिंग ज़ोन समझकर हेलीकॉप्टर को वहीं उतारने की कोशिश की। एक वीडियो में हेलीकॉप्टर को हेलीपैड के पास एक खाली जगह पर उतरते हुए दिखाया गया है। बताया जाता है कि लैंडिंग के दौरान रोटर्स से उड़ने वाली धूल के कारण पायलट हेलीपैड से चूक गया। पुलिस ने बाद में पायलट को गलती के बारे में बताया, जिसके बाद हेलीकॉप्टर को सही जगह पर ले जाया गया।


