संभाजी और येसूबाई के डांस पर उठे सवाल

मुंबई। विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' फरवरी माह में रिलीज होने जा रही है। यह ऐतिहासिक एक्शन फिल्म है, जो संभाजी महाराज पर आधारित है। विक्की कौशल फिल्म में संभाजी की भूमिका में हैं। वहीं रश्मिका मंदाना येसूबाई की भूमिका में। फिल्म का ट्रेलर जारी होने के बाद फिल्म पर विवाद शुरू हो गया है। मराठा समूह ने फिल्म के उस सीन पर आपत्ति जताई है, जिसमें संभाजी और येसूबाई को डांस करते दिखाया गया है।