मंत्री श्री काश्यप ने दीपावली पर्व की दी शुभकामनाएं
भोपाल l सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य कुमार काश्यप ने दीपोत्सव पर्व की सभी प्रदेशवासियों के लिए शुभ और मंगलकामनाएं व्यक्त की हैं। मंत्री श्री काश्यप ने कहा है कि प्रदेश हर दिन तरक्की के नए नए सोपान तय करें। चारों तरफ सुख शांति, समृद्धि और खुशहाली हो। सुक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास की नई इबारत लिखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन 2047 तक भारत के विकसित, समृद्ध, समर्थ एवं सबल बनने के सपने को साकार करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मध्यप्रदेश को विकसित बनाने के संकल्प को सिद्ध करने में एमएसएमई के महत्वपूर्ण योगदान की बात कही है। उन्होंने दीप पर्व की बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं देते हुए नागरिकों से स्वदेशी उत्पाद खरीदने की अपील भी की है।



