भोपाल l राऊ विधायक मधु वर्मा के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) ने हार्ट अटैक के समय तुरंत सीपीआर देकर विधायक महोदय की जान बचाई थी l यह घटना विधायक के लिए एक गंभीर स्थिति बन गई थी, लेकिन पीएसओ की तत्परता से उनकी जान सुरक्षित रही थी ।इस बहादुरी के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पीएसओ को 50,000 रुपये का पुरस्कार और आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने का आदेश दिया था l यह निर्णय न केवल पीएसओ की कुशलता को मान्यता देता है, बल्कि यह दिखाता है कि सरकार अपने कर्मचारियों की मेहनत और बहादुरी को सराहती है। आज  कैबिनेट की बैठक में  PSO अरुण सिंह भदौरिया को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने का फैसला लिया गया है l