CM के काफिले को दिखाए काले झंडे,कलेक्टर साहब ने भांजी लाठियां
शहडोल l सीएम डॉ. मोहन यादव रविवार को शहडोल दौरे पर थे। सीएम के शहडोल पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को काले झंडे दिखाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए खुद कलेक्टर डॉ. केदार सिंह मैदान में उतरे और आरक्षक से लाठी लेकर कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजना शुरू कर दिया। इस झड़प में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई नेता घायल हुए हैं। वहीं पुलिस ने प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं कलेक्टर डॉ. केदार सिंह द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी भांजने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


