अभी-अभी : मुख्यमंत्री पर हमला, डॉक्टर की निगरानी में मुख्यमंत्री
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज जन सुनवाई के दौरान आज हमला किया गया। सीएम अपने आवास में जनता से मिल रही थीं तभी एक शख्स ने उन पर हमला कर दिया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक शख्स कुछ बोल रहा था तभी उसने सीएम को थप्पड़ मार दिया। हमलावर ने अपना नाम राजेश खिमजी सकारिया बताया है। आरोपी शख्स से पूछताछ हो रही है। बताया जा रहा है कि इस हमले में सीएम रेखा गुप्ता को चोट भी आई है और उनका सिर किसी वस्तु से टकराया है। इस बीच, दिल्ली पुलिस के अधिकारी सीएम रेखा गुप्ता के आवास पर जांच के लिए पहुंच गई है l



