तेज आंधी-बारिश में फसा मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हेलिकॉप्टर आज कोलकाता में तेज आंधी और बारिश के कारण करीब डेढ़ घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा। हेलिकॉप्टर ने कई बार लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। आखिरकार शाम 5 बजकर 19 मिनट पर हेलिकॉप्टर सुरक्षित लैंडिंग कर सका। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के अनुसार, खराब दृश्यता और तेज हवाओं के कारण विमान को उतरने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। इस दौरान हेलिकॉप्टर करीब डेढ़ घंटे तक आसमान में चक्कर लगाता रहा और उसने कई बार लैंडिंग की कोशिश भी की।


