*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा के प्रमुख बिंदु*

• भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज द्वितीय चरण के चुनाव में बढ़ चढ़कर के भाग लिया। हमारे संगठन ने पूरी ताकत लगाकर जनता के बीच जागरूकता फैलाने और मतदाताओं को निकालने का काम किया है। 

• मतदाताओं ने जिस ढंग से भाजपा के प्रति उत्साह दिखाई दिया, वो हमारे लिए ऊर्जा का केंद्र रहा और हमारी ताकत रही। आज रीवा, दमोह, टीकमगढ़, खजुराहो, होशंगाबाद, सतना में मतदान हुआ। 

• वोटिंग प्रतिशत के आंकलन के आधार पर भाजपा बहुत अच्छी स्थिति में है और सभी सीटें भाजपा जीतने वाली है। बारह सीटें पर अभी तक पोलिंग हुई है और बारह सीटों का रुझान जो भाजपा के पक्ष में गया है।

• यह उत्साह बढ़ाने वाला है, एक तरह से नए रिकॉर्ड बनाने वाला है।

• ईवीएम-वीवीपेट को लेकर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आज दिया गया फैसला विपक्ष के चेहरे पर करारा तमाचा है।

• ईवीएम पर संदेह करने वाली कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों को सर्वोच्च न्यायालय ने आईना दिखाया है।

• ईवीएम के बारे में दुष्प्रचार करके विपक्षी दलों ने प्रजातंत्र को नुकसान पहुंचाने का कार्य किया है। निराशा और हताशा से भरी कांग्रेस चुनावों में मिल रही लगातार हार का ठीकरा ईवीएम पर डालकर बचने का प्रयास कर रही थी।

• हमें संतोष है कि निर्वाचन आयोग जैसी संस्थाओं पर प्रश्न खड़ा करने वाले विपक्षी दलों के सर्वोच्च न्यायालय समय-समय पर अपने फैसले से सबक सिखाता रहा है।

• सबसे अधिक सबक कांग्रेस को लेने की जरूरत है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं ने ही देश की जनता के मन में ईवीएम को लेकर संदेह पैदा करने का कुत्सित प्रयास किया है।

• ईवीएम-वीवीपेट को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के आज आए फैसले का भारतीय जनता पार्टी स्वागत करती है।

• आज पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र की, भारत की निर्वाचन प्रक्रिया की, चुनाव में आधुनिक तकनीक के उपयोग की वाहवाही करती है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल के लोग निजी स्वार्थों के लिए ईवीएम को बदनाम करने पर लगे हुए थे।