नई दिल्ली । मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी राजेश भाई खिमजी के खिलाफ राजकोट के भक्ति नगर थाने में 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। शराबी पीकर झगड़ा, हंगामा व मारपीट से जुड़े इन मामलों में वह कई बार जेल भी जा चुका है। कुछ मामलों में उसे बरी भी कर दिया गया है। पुलिस को राजेश की मां भानु बेन ने बताया कि बेटा मानसिक रूप से बीमार है लेकिन इलाज नहीं चल रहा है। अपनी बीमारी के कारण उसे हद से ज्यादा गुस्सा आ जाता है। इस दौरान वह किसी को भी मार सकता है। कई बार राजेश ने मां व पत्नी को भी पीटा है।