मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति को मथुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है l नगला हरदयाल गांव के रहने वाले सुनीत नाम के व्यक्ति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी थी l उसका वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह हाथ में पिस्टल लिए धमकी दे रहा था l पुलिस ने विभिन्न धाराओं में अपराध कायम किया है और पूछताछ जारी है अगर इसमें कोई और तथ्य सामने आया तो उसकी भी जांच होगी l



