CM डॉ. मोहन का बयान- विपक्ष ने रचनात्मक भूमिका निभाई
भोपाल l मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चर्चा के अंत में विपक्ष की भूमिका को सराहा। उन्होंने कहा कि पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने विकास के मुद्दों पर एकजुट होकर काम किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश ने हाल ही में तीन चीते को जंगल में आजाद करके वन संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। सोयाबीन के लिए भावांतर योजना में भी प्रदेश नई कहानी लिख रहा है। सीएम ने कहा कि भोपाल को कश्मीर जैसा अनुभव देने वाली शिकारा सुविधा मिलना प्रदेश के पर्यटन विकास की नई दिशा है। उन्होंने कहा कि अनुपूरक बजट राज्य के विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगा।



