सिंगरौली में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई है । प्रदेश प्रवक्ता भास्कर मिश्रा ने बताया कि अचानक कुछ गुंडे गेट तोड़कर घर में घुस आए और मेरे और मेरे दो साथियों के साथ मारपीट कर फरार हो गए l कांग्रेस प्रवक्ता का कहना है कि मेरा पूरा परिवार स्वयं असुरक्षित महसूस कर रहा है l कांग्रेस प्रवक्ता ने पुलिस में शिकायत की है कि उनकी शिकायत पर Fir दर्ज हुई है l पुलिस की जांच के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा कि आखिर कांग्रेस प्रवक्ता के साथ घर में घुसकर मारपीट करने वाले लोग कौन हैं और उन्होंने कांग्रेस प्रवक्ता के साथ मारपीट क्यों की है फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है l