उन्नत कृषि महोत्सव में 30 दिव्यांगों को वितरित की गई मोटराइज्ड ट्रायसकिल
रायसेन -उन्नत कृषि महोत्सव के दूसरे दिवस केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तथा मप्र शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल द्वारा 30 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्रायसकिल वितरित की गई। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने कहा कि मोटराईज्ड ट्रायसकिल मिलने से दिव्यांगों को आवागमन में सुविधा होगी और दैनिक कार्य, व्यवसाय या रोजगार में भी मदद मिलेगी। दिव्यांगों का जीवन सुगम, सम्मानजनक बनाने के लिए वह प्रतिबद्ध है। बैटरी वाली ट्राईसायकल मिलने से दिव्यांगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और अपने छोटे-मोटे व्यवसाय भी आसानी से कर सकेंगे। इस अवसर पर मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि इन मोटराइज्ड ट्रायसिकल से दिव्यांगों को गतिशीलता मिलेगी। वह सुगमता से एक स्थान से दूसरे स्थान तक जा सकेंगे और अपने दैनिक कार्य या रोजगार कर सकें। यह दिव्यांगजन को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा। इस अवसर पर विधायकगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण उपस्थित रहे।


