दीपावली के बाद की इस परंपरा पर डॉक्टरों ने जताई चिंता
बैतूल में हर साल एक अनोखी परंपरा देखने को मिलती है। यहां छोटे बच्चों को गोबर से बने गोवर्धन पर लिटाते हैं। स्थानीय लोगों का विश्वास है कि ऐसा करने से बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और वे सालभर निरोगी बने रहते हैं। क्योंकि गाय के गोबर में औषधि गुण होते हैं वहीं दूसरी ओर डॉक्टरों का कहना है कि गोबर में कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस पाए जाते हैं, जो बच्चों में संक्रमण फैला सकते हैं। बाल रोग विशेषज्ञों के अनुसार, गोबर के संपर्क में आने से त्वचा रोग, स्क्रब टाइफस या अन्य संक्रमण होने का खतरा रहता है, जो कभी-कभी गंभीर रूप भी ले सकता है।



