जब सत्ता ही सिस्टम से हार गई - फरियादी बनकर खड़े हुए भाजपा जिलाध्यक्ष
दमोह में सुशासन के दावों की हवा तब निकल गई, जब भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे अपनी ही सरकार के तंत्र के खिलाफ जनसुनवाई में फरियादी बनकर जा खड़े हुए। जहाँ सांसद, चार विधायक और दो-दो मंत्री सत्ता पक्ष के हों, वहाँ संगठन के मुखिया का कतार में लगना यह साबित करता है कि जिले के धान उपार्जन केंद्रों पर लूट तंत्र हावी हो चुका है और प्रशासनिक मशीनरी अब जनप्रतिनिधियों के भी नियंत्रण से बाहर है।



