सौ टके का एक सवाल विधायकी बचेगी या जाएगी...?
25 साल पुराने घोटाले में बड़ा फैसला, दतिया के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को भेजा गया तिहाड़ जेल...
दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट ने मध्यप्रदेश के विधायक राजेंद्र भारती को सहकारी बैंक से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में दोषी करार दिया है l अदालत ने अपने फैसले में कहा कि आरोपी राजेंद्र भारती के खिलाफ आपराधिक साजिश के आरोप साबित हुए हैं और उन्हें भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दोषी पाया गया है l
दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट ने एमपी विधायक राजेंद्र भारती को सहकारी बैंक भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराया है l अदालत ने कहा कि उन्होंने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर बैंक को धोखा देने की साजिश रची और फर्जी दस्तावेज बनाए. एफडी अवधि खत्म होने के बाद भी ज्यादा ब्याज लिया गया l सबकी नज़रें अब इस बात पर टिकी हुई है कि उन्हें कितने साल की सजा होती है यदि उन्हें ज्यादा सजा हुई तो उनकी विधायक की जा सकती है।


