दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही जांच और खुफिया सूचनाओं के आधार पर की गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी सार्वजनिक स्थानों और सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले की साजिश रच रहे थे।दिल्ली पुलिस इस मामले में सीमा पार संबंधों, फंडिंग नेटवर्क और विदेश में बैठे संचालकों की भूमिका की भी जांच कर रही है।संदिग्ध आरोपी पावर प्लांट, न्यूक्लियर प्लांट, बिजली घर, एयरपोर्ट, रेलेव स्टेशनों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। पाकिस्तान से भेजा गया विस्फोटक भी बरामद कर लिया गया है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी अंडरवर्ल्ड की मदद से देश को दहलाने की खतरनाक साजिश रच रही थी।