दादा ने पोते का सिर काटा, हाथ-पैर काटे फिर लाश को पालीथीन में रखकर ....
प्रयागराज के औद्योगिक क्षेत्र में सिर और हाथ-पैर काटकर शव फेंके जाने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मृतक की पहचान पीयूष के रूप में हुई। वह करेली के सदियापुर का रहने वाला था। चौकाने वाली बात तो ये है कि जघन्य हत्याकांड को उसके ही रिश्ते में दादा लगने वाले शख्स ने अंजाम दिया है। दादा की निशानदेही पर मृतक छात्र का कटा हुआ सिर और हाथ-पैर भी बरामद कर लिए गए।
मंगलवार शाम करीब चार बजे एक स्कूटी सवार युवक पॉलिथीन में लिपटा क्षत-विक्षत शव फेंककर फरार हो गया था। मिर्जापुर रोड पर लगे 50 से अधिक कैमरों की जांच में पता चला कि स्कूटी सवार शहर की ओर से आया था। फुटेज खंगालते हुए पुलिस संदिग्ध तक पहुंची और पता चला कि स्कूटी सदियापुर गुरुद्वारे के पास रहने वाले शरण सिंह की है, जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है।पीयूष मंगलवार सुबह से ही गायब है। उसके पिता अजय सिंह का निधन हो चुका है और वह अपनी मां कामिनी के साथ सदियापुर गुरुद्वारे के पास रहता था।8:30 बजे बेटा स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। रोजाना दोपहर 2:30 बजे तक लौट आता था, लेकिन उस दिन वापस नहीं आया। स्कूल जाकर पता चला कि वह वहां पहुंचा ही नहीं।हत्या के बाद उसने पीयूष के हाथ-पैर और सिर काटकर करेड़ा जंगल में फेंक दिए, जबकि धड़ को स्कूटी पर रखकर औद्योगिक क्षेत्र में छोड़ आया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर करेंहदा जंगल से सिर और हाथ-पैर भी बरामद कर लिए हैं l पूरा मामला तंत्र क्रिया से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है l



