यूपी के फर्रुखाबाद से सांसद मुकेश राजपूत की बहन रीना की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रीना के ससुर उसे डंडा मार रहे हैं वह भी सरेआम ,ससुर ने रीना को 6 सेकंड में 5 घंटे मारे वहीं उसके देवर ने उसे बाल पकड़ कर घसीटा l कासगंज निवासी रीना पति रवेद्र कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि आज दोपहर लगभग 1:00 बजे जब वह नहा रही थी तब ससुर और उनके दो देवर उसका वीडियो बना रहे थे l इसका विरोध करने पर उन्होंने पहले घर के अंदर मारा ,जब वह घर से भागी तो उन्हें सड़क पर सबके सामने भी मारा गया l घायल रीना ने बताया कि उन्हें चाकू और सरिया से उनके देवरों ने घायल किया है वहीं ससुर ने राइफल की बट से घायल किया है और सड़क पर सरेआम रीना के ससुर उसे डंडे मारते हुए वीडियो में नजर आ रहे हैं l रीना की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है l इंडिया tv18 सोशल मीडिया पर वायरल उस 29 सेकंड के वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है l