भोपाल l संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने प्रदेशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। राज्य मंत्री श्री लोधी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह पावन पर्व हम सभी के लिए मंगलमय है। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें उन महान बलिदानों की याद दिलाता है जिन्होंने हमें यह आजादी दिलाई और हमें एक विकसित और सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए प्रेरित करता है।

राज्य मंत्री श्री लोधी ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में चलाए जा रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान की सराहना की और प्रदेशवासियों से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, "हम सब अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएँ और इस संकल्प के साथ फहराएँ कि आने वाले समय में, 2047 तक हम अपने भारत देश को विकसित देशों की श्रेणी में लाकर खड़ा करेंगे।

राज्य मंत्री श्री लोधी ने भारत को क्रमांक एक का देश बनाने और एक बार फिर से विश्वगुरु के रूप में स्थापित करने के अपने संकल्प को दोहराया। राज्य मंत्री श्री लोधी ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के साथ-साथ 'हर घर स्वच्छता' अभियान में भी सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील भी की।