दमोह l संस्कृति, पर्यटन, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने दमोह जिले की जबेरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुनवराह से सुनकड़ मार्ग का भूमिपूजन किया। इस मार्ग का निर्माण कार्य लगभग 4 कि.मी लागत  314.66 लाख रुपये की राशि से किया जायेगा।

            राज्यमंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह ने कहा इस मार्ग की बहुप्रतीक्षित मांग को आज पूर्ण करने का अवसर प्राप्त हुआ। इसके निर्माण से दोनों ग्रामों सहित अन्य ग्रामों के लोगों को लाभ प्राप्त होगा। हमारी सरकार निरंतर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास के कार्य कर रही। प्रधानमंत्री सड़क योजना के माध्यम से हर ग्राम तक सड़कों का निर्माणकिसानों के लिए किसान सम्मान निधिबहनों के लिए लाड़ली बहना योजनाप्रधानमंत्री आवासहर घर नल जल योजनालाड़ली लक्ष्मी,आयुष्मान कार्ड योजनाहर पात्र परिवार में मुफ्त खाद्यान्न जैसी विभिन्न योजनाओं को लेकर कार्य कर रहे हैं।

            कार्यक्रम में  सांसद प्रतिनिधि रुपेश सेन, मंदीप यादव, बंटी दुबेखड़ग सींग मासाब सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।