अलीराजपुर जिले के जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश पटेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को पत्र लिखकर भेजा है। पत्र में मुकेश पटेल ने इस्तीफे का कारण निजी कारण बताया है। उन्हें लगभग 5 महीने पहले ही जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इतने कम समय में उनके द्वारा पद छोड़ने को लेकर राजनैतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाए चल रही है।