उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने वरिष्ठ पत्रकार श्री दुबे के निधन पर शोक व्यक्त किया

भोपाल l उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के वरिष्ठ संवाददाता श्री अनिल दुबे के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके निधन की जानकारी दुखद है। श्री दुबे के पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान महत्वपूर्ण है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने दिवंगत आत्मा के लिये ईश्वर से प्रार्थना एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।