भोपाल। आज उपमुख्यमंत्री जगदीश देवडा़ ने   निवास पर आए पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का स्वागत कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी l वहीं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवोदित प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार भी कहां पीछे रहने वाले थे ,उन्होंने भी उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का स्वागत, वंदन और अभिनंदन किया l इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अनेकों कार्यकर्ता भी उपस्थित थे l