उपमुख्यमंत्री को 24 घंटे में जान से मारने की धमकी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समर्थक को उनके नाम पर धमकी दी गई है l उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा है कि जिसको जो करना है, करता रहे l हम लोग प्रदेश के विकास के लिए लगे हुए हैं l बताते चलें कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सीधे तौर पर नहीं, बल्कि उनके समर्थक को फोन पर मैसेज के जरिए धमकी दी गई है, मैसेज के जरिए धमकी में जान से मारने की बात कही गई है l मैसेज में 24 घंटे के अंदर सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी है l उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि हम विकास कर रहे हैं, प्रदेश की जनता इस बात से खुश है, जिसे जो करना है, वो कर ले l



