आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं साउथ की सुपरस्टार पवन कल्याण के जन्मदिन पर, उनकी आगामी एक्शन एंटरटेनर 'ओजी' के निर्माताओं ने एक नया पोस्टर जारी किया है जिसमें पावर स्टार एक उग्र और तीखे अवतार में दिखाई दे रहे हैं, जिसने प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। यह फिल्म इसी साल 25 सितंबर को रिलीज़ होने वाली है। इससे पहले, इसके गाने भी रिलीज़ किए गए थे।एक नया पोस्टर शेयर किया है जिसमें हम पवन कल्याण को कार के बोनट पर बैठे हुए देख सकते हैं। मैरून शर्ट और काली पैंट में वह बेहद खूबसूरत और तीखे लग रहे हैं। "