सोनकच्छ के ग्राम गढ़खजुरिया कृषक संगोष्ठी का आयोजन हुआ
देवास l सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) अंतर्गत ग्राम गढ़खजुरिया विकासखण्ड सोनकच्छ में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषक संगोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र देवास से प्रधान वैज्ञानिक डॉ आर.पी.शर्मा,वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. के .एस. भार्गव,परियोजना संचालक आत्मा देवास श्री एम.एल.सोलंकी, ब्लॉक टेक्नोलॉजी मेनेजर आत्मा श्री राकेश ककोडिया, असिटेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर आत्मा कु.सरिता विश्वकर्मा एवं कु. नलिनी मणि त्रिपाठी तथा विकासखण्ड के किसानों ने भाग लिया। कृषक संगोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र देवास से प्रधान वैज्ञानिक डॉ. आर.पी.शर्मा ने किसानों को सोयाबीन की फसल में वर्तमान में कीट एवं बीमारियों के प्रकोप से सोयाबीन को बचाने के लिए आवश्यक कीटनाशक एवं फफूंद नाशक दवाओं की जानकारी दी गई इसके बाद वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.के .एस.भार्गव ने जल प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कम पानी होने पर ड्रिप स्प्रिंकलर पद्धति से सिंचाई करे एवं खेत में अधिक जल भराव होने पर उचित जल निकास प्रणाली अपनाए। श्री एम.एल सोलंकी ने किसानों को प्रकृतिक खेती की महावपूर्ण जानकारी दी तथा इसके लिए आवश्यक जीवामृत, घानामृत , निमास्त्र आदि बनाने जानकारी दी। एवं आत्मा योजना की जानकारी दी , ब्लॉक टेक्नोलॉजी मेनेजर श्री राकेश ककोडिया ने सभी किसानों को प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत मे आभार श्री राकेश ककोडिया ब्लॉक टेक्नॉजी मैनेजर ने माना।


