भोपाल l स्वर्गीय IPS श्री मनीष शंकर शर्मा, Spl DG की धर्मपत्नी श्रीमती आरती शर्मा ने उनकी स्मृति में MSS support Foundation एक NGO प्रारंभ किया है। इसका प्रोग्राम स्टेट म्यूजियम भोपाल में आयोजित किया गया।

इसमें एक स्कूल को गोद लिया जाएगा एवं कई सामाजिक भलाई के कार्य किए जायेगे।

प्रति वर्ष लेक्चर सीरीज में प्रख्यात वक्ताओं के लेक्चर भी होंगे। आज विशिष्ट अतिथि  सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल श्री हसनैन का लेक्चर राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर था।

पुलिस महानिदेशक  श्री कैलाश मकवाणा द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में श्री मनीष शर्मा के व्यक्तित्व, उनकी  कार्यप्रणाली एवं गुणों पर प्रकाश डाला गया। ग्लोबल आतंकवाद पर भी उन्हें काफी ज्ञान था एवं विभिन्न कॉन्फ्रेंस में अपने विचार वे रखते थे। अमेरिका में कैलिफोर्निया प्रदेश के सैन डियागो शहर में 20 जुलाई का दिन मनीष शंकर शर्मा दिवस के रूप में रखा गया है। उन्होंने पुलिस विभाग के लिए एक बड़ी क्षति भी बताया।

प्रथम MSS Legacy award Bhopal की चार मेधावी पंत बहनों को दिया गया जिनमें एक IFS, एक IPS, एक विंग कमांडर शामिल हैं।

इस अवसर पर उनके पिता श्री K. S. Sharma, rtd Chief Secretary, श्री सीताशरण शर्मा पूर्व विधान सभा अध्यक्ष, DG/Chairman श्री अजय शर्मा, DG EOW श्री उपेन्द्र जैन, सेवानिवृत IAS, IPS अधिकारी एवं अन्य राजधानी भोपाल के  गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।