दबंगई तो देखो ट्रैक्टर से किया डायल 112 का पीछा
पुलिस की मौजूदगी में फरियादी से गाली-गलौज, जमीन कब्जे का मामला 112 की पीछे पड़ा ट्रैक्टर
सिरोंज के पठारी थाना क्षेत्र के ग्राम कांकलखेड़ी में एक युवक की दबंगई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक आदिवासी परिवार की जमीन पर जबरन कब्जा करने की शिकायत पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुलिस की मौजूदगी में ही फरियादी आदिवासी परिवार के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने 112 वाहन का ट्रैक्टर से पीछा भी किया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि 112 के पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। पठारी थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला ने कार्रवाई करने की बात कही है।


