छिन्दवाडा - जिले में संचालित कृषि उत्पादक संगठनो (FPO) की कलेक्टर द्वारा समीक्षा कर कृषि उत्पादों की मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग कर वैल्यूएडीशन करने के निर्देश दियेl कलेक्टर द्वारा देसी डिप्लोमा के प्रमाण पत्रों का वितरण किया गयाl 

आज कलेक्टर मनोज पुष्प की अध्यक्षता में आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक, कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा एवं कृषि विभाग द्वारा खरीफ 2023 में किये गये कृषक हितेशी कार्यक्रम एवं आगामी रबी फसल हेतु कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक मे माननीय कलेक्टर महोदय श्री मनोज पुन जी के द्वारा कृषकों को वर्तमान परिदृश्य को देखते हुये एवं भूमि सुधार हेतु प्राकृतिक खेती अपनाने के लिये कहा। प्रगतिशील कृषको द्वारा अपने अनुभव साझा करते हुये कृषक श्री रघुवीर मावे द्वारा बताया गया कि प्राकृतिक खेती अपनाने से उनकी लागत शुन्य हुई है तथा मृदा की दशा में भी सुधार आया है। उप संचालक सह परियोजना संचालक आत्मा श्री जितेन्द्र कुमार सिंह द्वारा जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु किये जा रहे प्रयासो से बैठक के सदस्यों को अवगत कराया। कलेक्टर महोदय द्वारा जिले के प्रगतिशील प्राकृतिक खेती करने वाले कृषको को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही एफ. पी. ओ की जिला स्तरीय मानिटरिंग कमेटी की बैठक में जिले में संचालित किसान उत्पादक संगठन एवं एन. जी. ओ. द्वारा किये जा रहे किसान हितैशी कार्यो की समीक्षा की गई साथ ही उन्हें अपने कृषक सदस्यों को और अधिक सक्रिय कर एफ. पी ओ में सहभागिता कराते हुये कृषि उत्पादों Grading. Packaging & Marketing को करने के निर्देश दिये गये जिससे की सभी कृषक सदस्यों को अच्छा लाभ प्राप्त हो पायेगा। इसी के साथ ही जिले में संचालित देसी डिप्लोमा कोर्स के प्रशिक्षणार्थियों को डिप्लोमा सर्टिफिकेट वितरित किये गये। उपरोक्त बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल, सहायक कलेक्टर सुश्री तनुश्री मीणा, उप संचालक पशु डॉ पक्षवार, उप संचालक उद्यान श्री एम.एल. उईके, कृषि विज्ञान केन्द्र चंदनगांव से वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री डी. सी. श्रीवास्तव एवं लाखारी से वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री आर सी शर्मा सहायक संचालक मत्स्य श्री गजभिये जी. सहायक कृषि यंत्री श्री समीर पटेल, प्रगतिशील कृषकीय अधिकारी एवं कर्मचारी तथा एफ. पी. ओ./ एन.जी.ओ. के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।