दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर ने एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी को शिकायत की है कि उनकी फोटो का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप पर अकाउंट बनाकर लोगों से मदद मांगी जा रही है l जिनके पास यह मैसेज पहुंचे हैं उन्होंने भी उसके स्क्रीनशॉट को अन्य लोगों तक पहुंचा है ताकि कोई भी व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार ना हो जाए l यदि कलेक्टर के नाम से फर्जी अकाउंट बनाया जा रहा है तो निसंदेह यह गंभीर मामला है, इस पर जल्द से जल्द और सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए l सोशल मीडिया पर किसी अभिषेक नामक व्यक्ति का नाम दिख रहा है फिलहाल पुलिस जांच कर रही है जांच के बाद ही पूरे मामले की परतें खुल सकेंगी l