कलेक्टर ने मण्डी परिसर का किया निरीक्षण
हरदा / कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने शुक्रवार को कृषि उपज मण्डी हरदा पहुँचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने भावान्तर योजना के तहत सोयाबीन की खरीदी के के कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होने खरीदी के दौरान लिये गये सैम्पल के रखरखाव की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि लिये गये सैम्पल व्यवस्थित तरीके से रखे जाएं ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें दिखाया जा सके। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री अशोक डेहरिया, सहायक संचालक उद्यानिकी, मण्डी सचिव श्री हरनारायण भिलाला सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



