तो उपराष्ट्रपति धनखड़ ने इसलिए दिया था अपने पद से इस्तीफा
नई दिल्ली। एक समाचार एजेंसी के साथ एक विशेष साक्षात्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'जगदीप धनखड़ जी एक संवैधानिक पद पर थे और अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संविधान के अनुसार बहुत अच्छा काम किया।' 'धनखड़ जी ने अपनी व्यक्तिगत स्वास्थ्य समस्या के कारण इस्तीफा दिया है। किसी को भी इस बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने और इसमें कुछ और खोजने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।'



