ड्राइवर को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया, धरने पर बैठे ग्रामीण
अवैध वसूली के आरोप, वन परिक्षेत्र का किया घेराव
अनूपपुर जिले के वन विभाग बिजुरी अन्तर्गत रेंजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामीण सड़कों पर उतर आए हैं।
अवैध वसूली, मारपीट और तानाशाही के आरोपों के बीच बिजुरी वन परिक्षेत्र कार्यालय का घेराव किया गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि वर्दी की आड़ में रंगदारी का खेल चलाया जा रहा है।
पैसे देने से इनकार करने पर ड्राइवर को कथित तौर पर बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया और ट्रैक्टर जप्त कर लिया गया l



