सांसद डिंपल यादव पर टिप्पणी से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने मौलाना साजिद रशीदी को थप्पड़ मारा
नोएडा l एक निजी न्यूज चैनल के स्टूडियो में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पर की गई टिप्पणी से नाराज समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी को थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि इंडिया टीवी 18 नहीं करता है।



