डिंपल यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज
लखनऊ l सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में लगातार हंगामा जारी है। अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी पर कार्रवाई की मांग तेज हो रही है। इस बीच अब यूपी पुलिस ने इस मामले में मौलाना रशीदी के खिलाफ लखनऊ के विभूति खंड थाने मे गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, प्रवेश यादव और सौरभ यादव नाम के लोगों की शिकायत पर दर्ज पुलिस ने ये मुकदमा दर्ज कर लिया है। लखनऊ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



