भोपाल । प्लास्टिक की तीन-चार बोतलों का इस्तेमाल कर आप पंखे से भी ले सकते हैं कूलर जैसी ठंडी-ठंडी हवा इसके लिए आप तीन-चार प्लास्टिक की बोतलें लें और उन्हें पानी से भर लें। पानी में थोड़ा नमक मिला लें, क्योंकि इससे बर्फ देर से पिघलेगी। अब इन बोतलों को फ्रीजर में रखकर पूरी जमा लें। जब बर्फ जम जाए, तो इन बोतलों को स्टैंड वाले पंखे के सामने रखें। पंखे की हवा जब बोतल पर पड़ेगी तो हवा का तापमान काफी कम हो जाता है। यह बिल्कुल वैसे ही काम करता है जैसे कूलर में पानी और बर्फ हवा को ठंडा करते हैं।