तीसरी मंजिल से कूदा छात्र, प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज
रतलाम l एक स्कूल की तीसरी मंजिल से छात्र के कूदने का मामला सामने आया है जिसमें स्कूल की प्रिंसिपल डॉली चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दर असल छात्र ने स्कूल में मोबाइल लेकर क्लास की रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया। जिससे नाराज प्रिंसिपल ने छात्र को ऑफिस में बुलाकर जमकर फटकार लगाई और छात्र के पिता को भी स्कूल बुलाया। छात्र को डर था कि उसके पिता को देखकर उसे और सजा मिलेगी, जिसके बाद वह स्कूल की तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें छात्र को प्रिंसिपल से सॉरी बोलते हुए सुना गया है। छात्र ने करीब 40 बार “सॉरी” कहा, जिसे देखकर कई लोग हैरान हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद, छात्र के परिजनों और अन्य लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने स्कूल के बाहर करीब 4 घंटे तक प्रदर्शन किया



