जबलपुर में एक साथ तीन IAS अधिकारियों पर FIR दर्ज हुई है। लोकायुक्त ने इन अधिकारियों पर FIR दर्ज कराई है। आदिवासियों की जमीन बेचने के मामले में यह  FIR दर्ज कराई गई है। उनमें ग्वालियर कमिश्नर दीपक सिंह, आबकारी आयुक्त ओपी श्रीवास्तव, उप सचिव बसंत कुर्रे का नाम शामिल है। ये  2007 से 2012 के बीच ADM जबलपुर में पदस्थ थे।

इन अधिकारियों ने कुंडम इलाके में आदिवासियों की जमीन बेचने की अनुमति दी थी। जिसके बाद इन पर पद के दुरूपयोग का मामला सामने आया था। अब जांच प्रतिवेदन के आधार पर जबलपुर लोकायुक्त ने मामला दर्ज किया है।