24 राउंड फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां
गुरुग्राम में वजीराबाद स्थित मशहूर युटुबर एल्विस यादव के घर आज सुबह सुबह 24 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की गई l फायरिंग से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, तीन लोग बाइक से आए थे जिन्होंने यह फायरिंग की है l पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है l एल्विस यादव के घर पर काम करने वाले केयरटेकर ने उनके पिता को सूचना दी कि बाहर से फायरिंग हो रही है l तब एल्विस के पिता ने पुलिस को सूचित किया l पुलिस ने मौके का मुआइना कर सीसीटीवी फुटेज की डीवीआर अपने साथ ले गई है l एल्विस यादव पहले से ही विवादित हैं, उनके ऊपर कई गंभीर धाराओं में कैसे भी दर्ज हैं l पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा कि आखिर एल्विस यादव के घर पर किसने और क्यों फायरिंग की है l



