सीहोर l हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रविवार के दिन एक घर में चल रही प्रार्थना सभा और बाईबिल समेत अन्य धार्मिक किताबे पढाई जाने की खबर ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया था। पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड माने जा रहे पति-पत्नी जब्बार खान और ताहिरा खान के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3/5 के तहत FIR दर्ज की है। आरोपी जब्बार खान को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसकी पत्नी की तलाश की जा रही है। कोतवाली थाने का आरक्षक वीरेंद्र अहिरवार प्रार्थना सभा में मौजूद पाया गया। वायरल वीडियो में उसने खुद कहा कि यीशु ने मेरे पाप धो दिए और मेरी जिंदगी बदल दी। इस पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी।