निर्माणाधीन द्वार गिरने की घटना पर ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज
कलेक्टर के आदेश पर तहसीलदार ने दर्ज कराई एफआईआर
तोरण द्वार गिरने से हुई घटना में जांच दल द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में पाए गए दोषी
छतरपुर l कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने नौगांव में निर्माणाधीन द्वार गिरने की घटना पर त्वरित संज्ञान लेकर जांच दल गठित किया था। जांच दल द्वारा जांच उपरांत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसमें कलेक्टर श्री जैसवाल ने सीएमओ आर.एस. अवस्थी (मूल पद राजस्व निरीक्षक) एवं गगन सूर्यवंशी उपयंत्री को उक्त घटना के लिए जिम्मेदार मानते हुए एवं पर्याप्त नियंत्रण न होने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। साथ ही ठेकेदार के विरुद्ध तहसीलदार को एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए थे। आदेश के पालन में 14 जनवरी 2026 को तहसीलदार नौगांव ने ठेकेदार रमेश विश्वकर्मा तनय नाथूराम विश्वकर्मा निवासी वार्ड नं. 14 नौगांव के विरूद्ध थाना नौगांव में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) 2023 एक्ट की धारा 105 एवं 125 (a) में दर्ज की गई है।



