सिंगरौली जिले के नवानगर थाना क्षेत्र स्थित निगाही परियोजना से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक युवक को बेरहमी से हॉकी से पीटा जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि प्राइवेट कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाली एजेंसी के अधिकारी एवं कर्मचारी ने युवक के साथ यह अमानवीय मारपीट की, जिसमें उसकी चीखें और लाचार हालत साफ देखी एवं सुनी जा सकती है। जिस वक्त एक व्यक्ति हॉकी से पिटाई कर रहा था उसे वक्त और लोग यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि सर छोड़कर हाथ पैर तोड़ दो वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है पुलिस एफआईआर दर्ज कर ली है आरोपियों को गिरफ्तार करने के तलाश में जुट गई है।