जयमाला की रस्म निभाने के तुरंत बाद दुल्हन को मारी गोली, हालत गंभीर
बिहार के बक्सर में शादी के दौरान बॉयफ्रेंड दीनबंधु ने दुल्हन आरती को गोली मार दी, हालत गंभीर...
यह घटना बिहार के बक्सर जिले के चौसा थाना क्षेत्र के मल्लाह टोला में 24 फरवरी, 2026 की रात को घटी है। 18 वर्षीय दुल्हन आरती कुमारी को उस समय गोली मारी गई जब वह स्टेज पर जयमाला की रस्म निभा रही थी।आरोपी की पहचान पड़ोसी दीनबंधु चौधरी के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर आरती से एकतरफा प्रेम करता था और इस शादी के खिलाफ था।आरोपी दीनबंधु फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए बक्सर पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी के माता-पिता को हिरासत में लिया है।



