दुकान की मिठाई खाने से 10 वर्षीय बालिका की मृत्यु
शहडोल l ब्यौहारी में चरखारी गांव की 10 साल की बच्ची ईशानी कहार ने अपने गांव की दुकान से ली गई मिठाई खाई तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई है। ईशानी की मृत्यु से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है l खाद्य विभाग ने उस दुकान के सैंपल लिए हैं और जांच के लिए भेजे हैं l सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई आगे बढ़ सकेगी फिलहाल पुलिस जांच कर रही है l


