चमत्कार : मलबे के ढेर में बदला पूरा गांव सिर्फ़ बचा समतेश्वर देवता का मंदिर
उत्तरकाशी के धराली गांव में खीर गंगा में आए विनाश कारी सैलाब का कहर कल देर शाम तक चलता रहा। पानी के साथ बहकर आए मलबे ने धराली बाजार को तबाह कर दिया था। वहीं करीब पांच से छह बार बह कर आए मलबे ने नदी के दूसरी ओर ग्रामीणों के घरों को भी जमींदोज कर दिया। इतनी तबाही के बावजूद अगर कुछ बचा है तो यहां स्थित समेश्वर देवता मंदिर को कोई क्षति नहीं हुई, जबकि इसके आसपास के घर मलबे में दब गए।
धराली गांव में कल दोपहर करीब 1:50 बजे खीर गंगा में पानी और मलबे का एक ऐसा सैलाब आया जिसने 20 से 30 सेकेंड के भीतर पूरे धराली बाजार को तबाह कर दिया।



