बिना नंबर की मोटरसाइकिल से भागे दुष्कर्म के आरोपी सलमान को बेबी ने रखा था अपने घर में छुपाकर
भोपाल के गांधीनगर में दुष्कर्म के आरोपी सलमान को उसके रिश्तेदार बेबी ने अपने घर में छिपाकर रखा था। वह पुलिस से बचने के लिए बुर्का पहनकर शहर में आना-जाना कर रहा था। सलमान ,रायसेन से मोटरसाइकिल के माध्यम से भोपाल पहुंचा था, और उस मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट भी नहीं थी, जिससे उसकी पहचान मुश्किल हो रही थी। आरोपी ने गांधी नगर इलाके में एक कमरा किराए पर लेने की योजना भी बनाई थी। गुरुवार देर रात कुछ युवकों ने सलमान को धर दबोचा और तुरंत गांधी नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।



