जानिए कितने दिन की न्यायिक हिरासत में दुष्कर्म का आरोपी सलमान
गौहरगंज में 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी सलमान के घायल होने के कारण मजिस्ट्रेट खुद हमीदिया अस्पताल पहुंचे और वहीं न्यायिक प्रक्रिया पूरी की गई। अदालत ने सलमान को 11 दिसंबर तक यानी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।
सलमान फिलहाल शॉर्ट एनकाउंटर में घायल होने के बाद हमीदिया अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज जारी है। यदि केस में और पूछताछ की आवश्यकता पड़ी, तो आरोपी को पुलिस कस्टडी में लिया जा सकता है। हमीदिया अस्पताल से इलाज पूरा होते ही आरोपी सलमान को जेल भेजे जाने की संभावना है।



