इंदौर - 29 वर्षीय एक महिला ने आज एक लड़का, तीन लड़कियों समेत चार बच्चों को जन्म दिया है। श्री इंदौर क्लॉथ मार्केट हॉस्पिटल’ के चिकित्सकीय प्रबंधन के अनुसार  29 वर्षीय इस महिला ने उनके अस्पताल में ‘सिजेरियन ऑपरेशन’ के जरिये चार बच्चों को जन्म दिया जिनमें एक लड़का और तीन लड़कियां हैं।‘जच्चा और चारों बच्चों की सलामती के लिए हमने सिजेरियन ऑपरेशन का फैसला किया। यह ऑपरेशन लगभग घंटे भर चला। जच्चा और चारों बच्चे स्वस्थ हैं।’